October 13, 2026 3:39 pm

October 13, 2026 3:39 pm

हरियाणा वन विभाग में बड़े स्तर पर अतिरिक्त प्रभार, केसी मीणा को मिला HoFF का अतिरिक्त प्रभार

चंडीगढ़, 26 मार्च 2026: हरियाणा सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, K.C. Meena (IFS, 1991), जो वर्तमान में PCCF-cum-MD, HFDC पंचकूला के पद पर कार्यरत हैं, को Principal Chief Conservator of Forest (HoFF) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसके साथ ही Navdeep Singh Hooda (IFS, 1993), जो PCCF (CEO CAMPA) के पद पर हैं, को Principal Chief Conservator of Forest-cum-Chief Wildlife Warden का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।


सरकार ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके वर्तमान कार्यों के साथ बिना किसी अतिरिक्त वेतन के सौंपी गई है।
आगे होंगे और तबादले
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि Vineet Garg और Vivek Saxena के पोस्टिंग आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
यह आदेश हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव) द्वारा जारी किया गया है, जिससे विभाग में प्रशासनिक फेरबदल की प्रक्रिया जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 8 1
Total Users : 429581
Total views : 684969

शहर चुनें