October 13, 2026 5:10 pm

October 13, 2026 5:10 pm

चंडीगढ़ में स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चेन और दस्तावेज बरामद

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 30 मार्च 2026। शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-31 की पुलिस टीम ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चेन, आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी बरामद की है।
यह कार्रवाई महिला एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर, महिला एसपी सिटी के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ गुरजीत कौर की निगरानी में की गई। टीम का नेतृत्व थाना सेक्टर-31 के एसएचओ इंस्पेक्टर राजीव कुमार कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक (22) निवासी फेज-2 रामदरबार और रविंदर उर्फ मुकाम्बो (20) निवासी इंद्र आवास कॉलोनी, रामदरबार के रूप में हुई है। दोनों को एफआईआर नंबर 52 दिनांक 30 मार्च 2026 के तहत संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

कैसे हुई वारदात
मामला अनुज कुमार (36) निवासी डेरा बस्सी, पंजाब की शिकायत पर दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ‘इन ड्राइव’ कंपनी में कैब ड्राइवर है। 28 मार्च की शाम करीब 7:15 बजे वह रामदरबार में एक सवारी को छोड़कर अगली बुकिंग का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए और बातचीत के दौरान एक आरोपी ने उसकी जैकेट की जेब से 1100 रुपये निकाल लिए, जो आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी में रखे थे। वहीं दूसरे आरोपी ने उसके गले से चेन छीन ली और दोनों मौके से फरार हो गए।

जांच में खुलासा और गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर दोनों आरोपियों को 30 मार्च को गिरफ्तार कर लिया। कार्तिक के पास से चेन, नकदी और आधार कार्ड की कॉपी बरामद हुई, जबकि रविंदर उर्फ मुकाम्बो के पास से पैन कार्ड की कॉपी मिली।

आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार कार्तिक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, जबकि रविंदर के खिलाफ पहले भी चोरी का एक मामला दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 1 1
Total Users : 429611
Total views : 685014

शहर चुनें