June 21, 2026 7:21 pm

June 21, 2026 7:21 pm

PANCHKULA: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा: 1.75 करोड़ की साइबर ठगी में 12वां आरोपी गिरफ्तार,

पंचकूला, 4 अप्रैल 2026: साइबर ठगी के एक बड़े मामले में पंचकूला पुलिस को अहम सफलता मिली है। शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 12वें आरोपी रौनक ठक्कर (गुजरात निवासी) को साइबर क्राइम थाना टीम ने 3 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल
जानकारी के अनुसार, पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि 5 जुलाई 2024 को उसे फेसबुक पर शेयर मार्केट से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन को लाइक करने के बाद उसे व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा गया, जिसमें निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया।
झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने कई किस्तों में बड़ी रकम निवेश कर दी। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ करीब 1.75 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है।
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जांच जारी
साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340 और 61 के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह द्वारा की जा रही है।
अब तक 11 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
16 दिसंबर को कृष्ण कुमार और सुभाष
11 जुलाई 2025 को संजय कुमार उर्फ बॉक्सर
27 जुलाई को तेजेंद्र पाल सिंह
3 अक्टूबर को हरजीत सिंह
इसके बाद परविंद्र, 13 अक्टूबर को हैरी
3 नवंबर को चेतन
अरविंद भानुशाली
17 नवंबर को किशन
22 नवंबर को नवीन भाई को गिरफ्तार किया गया था
जल्द और गिरफ्तारियां संभव
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
सावधानी जरूरी
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर निवेश से जुड़े किसी भी आकर्षक ऑफर या लिंक पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच करें, ताकि इस तरह के साइबर फ्रॉड से बचा जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 1 9 1
Total Users : 349191
Total views : 576514

शहर चुनें