July 14, 2026 6:35 am

July 14, 2026 6:35 am

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, DELHI-NCR में गलन बरकरार

राहत, लेकिन तापमान में गिरावट जारी; AQI अब भी खराब श्रेणी में

नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में ठंड अपने चरम पर पहुंचती नजर आ रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक साफ दिखाई दे रहा है। मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा, शीतलहर और गलन ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है।
राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज हवाओं के चलते कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड और गलन बनी रही। दिन में चटक धूप खिलने के बावजूद ठिठुरन कम नहीं हुई। तापमान में लगातार गिरावट का दौर जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 61 से 100 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए अनुमान जताया है कि दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 6 जनवरी से 11 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इस दौरान तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है, हालांकि 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाती रहेंगी।
उधर, वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सोमवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 283 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों में फरीदाबाद का AQI 268, गुरुग्राम 271, गाजियाबाद 288, ग्रेटर नोएडा 262 और नोएडा 256 रिकॉर्ड किया गया। राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI स्तर 200 से ऊपर और 300 के बीच बना हुआ है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 4 0 9
Total Users : 368409
Total views : 602613

शहर चुनें