April 11, 2026 8:39 pm

April 11, 2026 8:39 pm

किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM नायब सिंह सैनी

बाबैन अनाज मंडी में मुख्यमंत्री ने लिया खरीद प्रक्रिया का जायजा, किसानों से किया संवाद
बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 11 अप्रैल — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खरीद प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और किसान हितैषी बनाने के लिए सरकार द्वारा कई नई पहलें लागू की गई हैं, जिससे किसानों को सुविधाजनक और तेज सेवाएं मिल रही हैं।
मुख्यमंत्री शनिवार को बाबैन की अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंडी में पहुंचे किसानों से बातचीत कर फसल लाने, बिक्री और भुगतान से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। किसानों ने सरकार की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमीदपुर निवासी किसान धर्मचंद को अपने सामने गेहूं बेचने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। दौरे के दौरान वे मंडी में स्थित पूर्व चेयरमैन डिम्पल सैनी की दुकान पर भी पहुंचे। इससे पहले मंडी पहुंचने पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री व हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने तीन-स्तरीय फसल सत्यापन प्रणाली को अनिवार्य किया है। इसके तहत खरीद केंद्रों पर लाई गई फसल का किसान द्वारा पंजीकृत फसल से मिलान किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया अधिक सटीक और विश्वसनीय बनी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ खरीद कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित कर रही है। प्रत्येक मंडी में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपायुक्तों को जिला स्तर पर खरीद व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है, जबकि मंत्री और विधायक भी लगातार मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, एसडीएम अनुभव मेहता, चेयरमैन जसविंद्र सिंह, जयभगवान शर्मा, प्रदेश सचिव राहुल राणा, प्रधान जितेंद्र खैरा और मार्केट कमेटी सचिव गुरमीत सिंह सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 5 2 9 2
Total Users : 295292
Total views : 499368

शहर चुनें