June 5, 2026 4:44 am

June 5, 2026 4:44 am

हरियाणा में 13 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी बैसाखी

आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने बैसाखी पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

पंचकूला में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

पंजाबी भांगड़ा, गिद्दा, गतका सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के होगी शानदार प्रस्तुतियां

बाबूगिरी ब्यूरो

पंचकूला 11 अप्रैल: हरियाणा सरकार द्वारा 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व बड़े जोश और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्रदेश के विभिन्न जिलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के उपायुक्तों के साथ बैसाखी पर्व की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पंचकूला, अंबाला, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, फरीदाबाद, जींद, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा में बैसाखी पर्व मनाने का निर्णय लिया गया है।

राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा अन्य जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि बैसाखी भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो विशेष रूप से उत्तर भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

यह पर्व रबी की फसल के पकने का प्रतीक है। जब गेहूं की फसल खेतों में सुनहरी होकर लहलहाती है, तो किसान अपनी मेहनत का फल देखकर अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इसी खुशी के अवसर पर बैसाखी मनाई जाती है। इस दिन लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं, पारंपरिक नृत्य करते हैं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि बैसाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लेजर शो का आयोजन किया जाए और कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए ।

इसके अलावा भांगड़ा, गिद्दा तथा बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने आश्वासन दिया कि जिला स्तर पर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा।

बैठक के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि 13 अप्रैल, सोमवार को बैसाखी पर्व का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में पंजाबी भांगड़ा, गिद्दा, गतका सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

इस मौके पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)  वर्षा खंगवाल, आईएएस तथा अतिरिक्त निदेशक  मनीष कुमार लोहान भी उपस्थित थे

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 3 3 2 6 7
Total Users : 333267
Total views : 554036

शहर चुनें