July 22, 2026 7:37 pm

July 22, 2026 7:37 pm

सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने जीता 27वां भारत केशव गुप्ता मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट

चंडीगढ़ महिला क्रिकेट कम्युनिटी टीम को 55 रन से हराया, अंशिका और ताइशा मनचंदा का शानदार प्रदर्शन

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 12 अप्रैल: ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, पंचकूला में खेले गए 27वें भारत केशव गुप्ता मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ महिला क्रिकेट कम्युनिटी टीम को 55 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 173 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ताइशा मनचंदा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि मानवी तोमर ने 27 रन बनाए। इसके बाद डिंपल शेखावत ने 49 गेंदों में 75 रनों की तूफानी नाबाद पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ महिला क्रिकेट कम्युनिटी टीम अंशिका की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई। अंशिका ने मात्र 21 रन देकर 4 विकेट झटके। विपक्षी टीम की ओर से मोनल कांगेर और अन्वी राणा ने 21-21 रन बनाए, लेकिन टीम 20 ओवरों में 118 रन पर ही सिमट गई।

इस तरह सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने 55 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित
इस अवसर पर  संतोष गुप्ता (चेयरपर्सन, नीव-ए और लर्निंग इंडिया), भारतीय महिला क्रिकेटर काशवी गौतम, श्रीमती पुनीत बेदी (पूर्व प्रिंसिपल, डीएवी कॉलेज चंडीगढ़),  अमरजीत कुमार (संस्थापक महासचिव, हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन), पंचकूला जिला खेल अधिकारी  नील कमल, बीसीसीआई लेवल-2 कोच  नागेश गुप्ता,  विनीत चावला (सचिव, ताऊ देवी लाल क्रिकेट नर्सरी), डॉ. संदीप अरोड़ा,  बी.डी. डोगरा (मैनेजर) और श्री वरिंदर चोपड़ा सहित कई गणमान्य लोगों ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी:
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: मानवी तोमर (सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अंशिका (सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब)
सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर: ताइशा मनचंदा (सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब)
सर्वश्रेष्ठ फील्डर: अहाना वैद (सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब)
फाइनल की ‘वुमन ऑफ द मैच’: डिंपल शेखावत (चंडीगढ़ महिला क्रिकेट कम्युनिटी टीम)

संक्षिप्त स्कोर:
सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब: 173/1 (20 ओवर)
चंडीगढ़ महिला क्रिकेट कम्युनिटी टीम: 118/9 (20 ओवर)
इस जीत के साथ सीडब्ल्यूएन क्रिकेट अकादमी, पंजाब ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित करते हुए महिला क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 7 5 4 0 1
Total Users : 375401
Total views : 612272

शहर चुनें