October 30, 2026 8:56 am

October 30, 2026 8:56 am

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी और अवैध हथियार मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मलोया थाना पुलिस की सफलता, चोरी का सामान और देसी पिस्तौल बरामद

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़ | 12 अप्रैल 2026। चंडीगढ़ पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई महिला एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर, एसपी सिटी के मार्गदर्शन और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की निगरानी में की गई।

चोरी के मामले में युवक गिरफ्तार
पहले मामले में थाना पुलिस स्टेशन मलोया में दर्ज एफआईआर नंबर 55 के तहत पुलिस ने रोहित उर्फ कॉफी (19) को गिरफ्तार किया है। यह मामला दादू माजरा निवासी एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसमें 9 अप्रैल की रात घर से सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चांदी की पायल, कड़े और अंगूठियां बरामद की हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड भी हासिल की गई।

नाके पर पकड़ा गया अवैध हथियार
दूसरे मामले में एफआईआर नंबर 56 के तहत पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक कार चालक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जंपुर बैरियर पर जांच के दौरान महिंद्रा XUV 700 गाड़ी से चालक नवीन उर्फ विशाल (33), निवासी जालंधर, के पास से एक देसी पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की सख्ती जारी
चंडीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 4 1 3 8 5
Total Users : 441385
Total views : 701169

शहर चुनें