July 23, 2026 12:05 am

July 23, 2026 12:05 am

चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 55 नए वाहन, मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी

गार्डियन्स ऑफ द रोड” थीम के तहत पुलिसिंग होगी और मजबूत

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 20 अप्रैल: शहर में कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चंडीगढ़ पुलिस के बेड़े में 55 नए वाहन शामिल किए गए। यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस ने रविवार को पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-9 से “गार्डियन्स ऑफ द रोड” थीम के अंतर्गत इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना गया। अधिकारियों का कहना है कि इन नए वाहनों से पुलिस की गतिशीलता बढ़ेगी और शहर में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

बेड़े में शामिल हुए ये वाहन

चंडीगढ़ पुलिस के इस नए बेड़े में कुल 55 वाहन शामिल किए गए हैं, जिनमें 25 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिलें, 5 रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें, 20 होंडा एक्टिवा स्कूटर, 2 जेल वैन, 2 रिकवरी वैन (अंडर-लिफ्ट) और 1 प्लेटफॉर्म रिकवरी वाहन शामिल हैं।
इन वाहनों का उपयोग ट्रैफिक नियंत्रण, गश्त, वीआईपी सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं, बंदियों के सुरक्षित परिवहन और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित रिकवरी कार्यों में किया जाएगा।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में यू.टी. चंडीगढ़ के गृह सचिव  मंदीप सिंह बराड़, आईएएस तथा पुलिस महानिरीक्षक (आईजी)  पुष्पेंद्र कुमार, आईपीएस विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा डीआईजी  राजीव रंजन सिंह, एसएसपी (सुरक्षा एवं यातायात)  सुमेर प्रताप सिंह, एसएसपी यू.टी. चंडीगढ़  कंवरदीप कौर, आईपीएस अधिकारी  मनजीत श्योराण, सुश्री गीतांजलि खण्डेवाल,  के.एम. प्रियंका और  अनुराग दरू सहित चंडीगढ़ पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पुलिसिंग होगी और प्रभावी
कार्यक्रम के दौरान नव-क्रय किए गए वाहनों को औपचारिक रूप से रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन वाहनों की तैनाती से शहर में पुलिसिंग की दक्षता, आपातकालीन प्रतिक्रिया समय और फील्ड ऑपरेशन में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विशेष रूप से ट्रैफिक प्रबंधन, गश्त व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित पहुंच के लिए ये वाहन अहम भूमिका निभाएंगे। रिकवरी वैन और प्लेटफॉर्म वाहन सड़क दुर्घटनाओं और खराब वाहनों को तुरंत हटाने में मदद करेंगे, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी कम होगी

मुख्य सचिव ने की सराहना
मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा अपने वाहन बेड़े के आधुनिकीकरण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी पुलिसिंग बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा, “इस प्रकार की पहलें कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगी तथा नागरिक सेवाओं में सुधार लाएंगी। आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिस बल शहर को और अधिक सुरक्षित बनाने में सक्षम होगा।”

सुरक्षित चंडीगढ़ की दिशा में बड़ा कदम
कार्यक्रम का समापन वाहनों के औपचारिक फ्लैग-ऑफ के साथ हुआ। प्रशासन ने इसे सुरक्षित, व्यवस्थित और संरक्षित चंडीगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
चंडीगढ़ पुलिस का मानना है कि “गार्डियन्स ऑफ द रोड” थीम के तहत यह नई शुरुआत नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेगी तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को बढ़ाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 7 5 9 9 9
Total Users : 375999
Total views : 612996

शहर चुनें