September 21, 2026 10:25 am

September 21, 2026 10:25 am

PANCHKULA NEWS: योगा सिखाने की आड़ में हनी ट्रैप का जाल बुनने वाली महिला गिरफ्तार,

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से ऐंठे 2.71 लाख रुपये

6 लाख की नई डिमांड के बाद पीड़ित ने दी पुलिस का शिकायत, आज आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत भेजा

पुलिस की अपील: किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या व्यक्तिगत ब्लैकमेलिंग के मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें
बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला/ 28 अप्रैल :-पंचकूला पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला योगा इंस्ट्रक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पंचकूला में योगा सेंटर चलाने की आड़ में एक युवक की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रही थी।
जबरल वसूली और ब्लैकमेलिंग का पूरा मामला
पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में वह सेक्टर-21 स्थित एक योगा सेंटर में व्यायाम के लिए जाते थे, जिसे एक महिला चला रही थी। कुछ समय बाद उन्होंने योगा छोड़ दिया, हाल ही में युवती ने उनसे आर्थिक मदद मांगी। मानवता के नाते पीड़ित ने उसे ऑनलाइन माध्यम से 30 हजार रुपये भेजे। इसके बाद आरोपी महिला ने उन्हें मिलने के बहाने बुलाया और उनके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया।
पीड़ित का आरोप है कि महिला ने चुपके से उनकी वीडियो बना ली और वीडियो वायरल करने और परिवार को बताने की धमकी देकर महिला ने अलग-अलग किश्तों में अब तक 2.71 लाख रुपये की राशि ऐंठ ली। आरोपी महिला ने पीड़ित से 6 लाख रुपये की और मांग की, जिससे तंग आकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता: जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने सुनियोजित तरीके से पीड़ित को हनी ट्रैप में फंसाया और फिर वीडियो के नाम पर उसे डराकर लाखों रुपये ट्रांसफर करवाए। हमने 25 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत सैक्टर-20 थाना में मामला दर्ज किया और चौकी इन्चार्ज दीदार सिंह की अगुवाई में मामले की जांच कर रहे एएसआई रविंदर सिंह ने आरोपी महिला को उसके पंजाब स्थित निवास से महिला पुलिसकर्मियों की मदद से 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से आईफोन-17 और वन-प्लस जैसे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभी तक की जांच में महिला के खिलाफ अन्य कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। लेकिन हमारी टीम यह पता लगानें में जुटी है कि कहीं और लोग भी इस युवती का शिकार तो नहीं बने। हम आमजन से अपील करते हैं कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या व्यक्तिगत ब्लैकमेलिंग के मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। आरोपी महिला को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 7 4 8 7
Total Users : 417487
Total views : 668911

शहर चुनें