May 1, 2026 12:05 am

May 1, 2026 12:05 am

PANCHKULA NEWS: भाजपा सरकार का लक्ष्य हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना है : CM नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की

भाजपा सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है : मुख्यमंत्री नायब सैनी
बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 28 अप्रैल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के समग्र विकास और हर वर्ग के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां पारदर्शिता, सुशासन और विकास पर आधारित हैं, जिनका उद्देश्य हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है। मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-10 में आयोजित भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल को भारी बहुमत से विजय दिलाने की अपील की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल और सभी वार्डों के प्रत्याशियों को जिताकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी विकास कार्यों को और तेजी से रफ्तार मिलेगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया और शिक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक सुधार किए गए हैं। इसके साथ ही किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चलते हुए बिना भेदभाव के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, वहीं कौशल विकास योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता लगातार भाजपा को आशीर्वाद दे रही है। जनता के आशीर्वाद से राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर योजनाओं का क्रियान्वयन तेज, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताते हुए कहा कि पंचकूला में जनता हर वार्ड में कमल खिलाने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे श्यामलाल बंसल को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि पंचकूला में विकास की रफ्तार और तेज हो सके। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा की नीतियों और योजनाओं के बारे में बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री कंवर पाल गुज्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
,

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 0 8 6 9 2
Total Users : 308692
Total views : 519008

शहर चुनें