June 21, 2026 5:57 pm

June 21, 2026 5:57 pm

HARYANA NEWS: माहौल भाजपा के पक्ष में, प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : डा. सतीश पूनिया

संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करेगी नायब सैनी सरकार : डा. सतीश पूनिया

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने प्रदेश कार्यालय पंचकमल में ली कार्यकर्ताओं की बैठक
बाबूगिरी ब्यूरो टीम
चंडीगढ़, 30 अप्रैल। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने गुरुवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगर निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा हर चुनाव जीत रही है। हम किसी भी चुनाव को छोटा नहीं मानते, बल्कि पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को बड़ी गंभीरता और संजीदगी से लड़ना है और हर वार्ड में कमल खिलाना है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि चुनाव में रणनीति और प्रबंधन का विशेष महत्व रहता है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को इसमें विशेषज्ञता हासिल है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथों पर अधिक फोकस करना है। बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता का फोकस बूथ जीतने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का भाजपा में विश्वास लगातार बढ़ रहा है। माहौल भाजपा के पक्ष में है। नगर निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।
डा. पूनिया ने कहा कि मोदी और नायब सैनी सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। कार्यकर्ता घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताएं और कमल के फूल पर वोट देने का आग्रह करें। लोगों को बताए कि भाजपा सरकार में ही प्रदेश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नगर निकाय चुनाव के लिए जो संकल्प पत्र जारी किया है वह पूरी रिसर्च के साथ जारी किया है। भाजपा का संकल्प पत्र पीएम मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की मूलभावना को जमीनी स्तर पर लागू करने का रोडमैप है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश के हर शहर के साथ-साथ पंचकूला शहर की तस्वीर भी ंबदली है। 2014 से लेकर अब तक भाजपा सरकार ने पंचकूला के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है। हर नागरिक के जीवन स्तर को उंचा उठाने का काम भी हरियाणा की नायब सैनी सरकार संकल्पित होकर कर रही है।
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव लोकतंत्र की जड़ है। यही वह स्तर है जहां से लोग सीधे विकास को महसूस करते हैं। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में हर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार सड़क, सीवरेज, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, हरित सिटी बनाने जैसे वादे धरातल पर उतारने का काम करेगी। डा. पूनिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल और सभी 20 वार्डों के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने के कार्य में जुट जाएं।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला प्रभारी रवि बतान, जिला महामंत्री भूवनजीत सिंह, मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया, चुनाव प्रभारी अजय शर्मा, सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने गौरव गर्ग, विनोद सहदेव, हरमन और रोशन लाल को दिलाई भाजपा की सदस्यता

डा. सतीश पूनिया ने इस अवसर पर गौरव गर्ग, विनोद सहदेव, हरमन और रोशन लाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई और पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। डा. पूनिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हर कार्यकर्ता का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अब नगर निकाय चुनाव चल रहा है इसमें सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से जुट जाएं और पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए काम करें। भाजपा में शामिल हुए सभी नए सदस्य गौरव गर्ग, विनोद सहदेव, हरमन और रोशन लाल ने भी प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 1 6 3
Total Users : 349163
Total views : 576484

शहर चुनें