September 22, 2026 10:34 am

September 22, 2026 10:34 am

HARYANA NEWS: जनता ने कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया करने का मन बना लिया है : मोहन लाल बड़ौली

निकाय चुनाव में हरियाणा में एकतरफा कमल खिलेगा : मोहन लाल बड़ौली

जनता ने मन बना लिया है हरियाणा को कांग्रेस मुक्त बनाना है और विकास की यात्रा को आगे बढ़ाना है : मोहन लाल बड़ौली

बाबूगिरी ब्यूरो टीम
चंडीगढ़, 30 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को सोनीपत में भाजपा मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के चुनाव कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नगर निकाय चुनाव में कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनसमूह का उत्साह और जोश इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में व्यापक समर्थन है और निकाय चुनाव में हर ओर कमल खिलने जा रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बन चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह सफाया होना तय है, क्योंकि जनता अब कांग्रेस के झूठ और भ्रामक वादों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब विकास और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है जो भाजपा की पहचान है।
प्रदेश अध्यक्ष ने नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए ठोस कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार ने प्रदेश में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास किया है। प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू की है और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के हित और गरीब कल्याण की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से जनता पूरी तरह संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि हरियाणा को कांग्रेस मुक्त बनाना है और विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे वार्ड-वार्ड जाएं और जनता से कमल के फूल पर बटन दबाकर वोट देने की अपील करें।

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर नायब सैनी सरकार की उपलब्धियां बताएं और प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत से ही चुनावी जीत सुनिश्चित होती है।

मोहन लाल बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटें और भाजपा प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनीपत सहित हरियाणा में हो रहे नगर निकाय चुनाव भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री कविता जैन सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 0 4 1
Total Users : 418041
Total views : 669602

शहर चुनें