May 23, 2026 4:34 pm

May 23, 2026 4:34 pm

HARYANA NEWS: बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी पर RD 66700 के RCC Pipeline के कार्य को 15 जून तक किए जाए पूरा- श्रुति चौधरी

RD 42500 से 66600 तक के वन विभाग से जुड़े लंबित कार्यो को भी प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निपटाने के दिए निर्देश

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी को 41.30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है रीमॉडलिंग

मंत्री श्रुति चौधरी ने बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी रीमॉडलिंग परियोजना का किया औचक निरीक्षण
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 11 मई – हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी रीमॉडलिंग परियोजना के RD 66700 के RCC Pipeline के कार्य आगामी 15 जून तक हर हाल में पूरे किए जाएं, ताकि क्षेत्र के किसानों और आमजन को इसका लाभ समय पर मिल सके।
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने यह निर्देश आज बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी रीमॉडलिंग परियोजना के औचक निरीक्षण के दौरान दिए।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी को 41.30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से रीमॉडलिंग करने के कार्य को मंजूरी दी थी और इस परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो तथा सभी लंबित प्रक्रियाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।
*इससे चरखी दादरी शहर और 35 गांवों की पेयजल समस्या का होगा स्थायी समाधान*
सिंचाई मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरे होने से चरखी दादरी शहर सहित आसपास के लगभग 35 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के लगभग 2.30 लाख लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं स्थायी बनेगी। उन्होंने बताया कि सिंचाई हेतु बेहतर जल आपूर्ति व्यवस्था से लगभग 1.50 लाख शहरी निवासियों तथा लगभग 80 हजार ग्रामीण नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। यह परियोजना आने वाले वर्षों में क्षेत्र की बढ़ती जल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
*किसानों को मिलेगा सीधा लाभ*
उन्होंने कहा कि डिस्ट्रीब्यूटरी के रीमॉडलिंग कार्य पूरा होने के बाद किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा पानी की आपूर्ति अधिक सुचारू और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित हो सकेगी। इससे खेती की उत्पादकता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
*वन विभाग से जुड़े मामलों को तुरंत करें क्लियर*
सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि परियोजना से संबंधित RD 42500 से 66600 तक वन विभाग के जो भी लंबित मुद्दे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तुरंत क्लियर किया जाए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और परियोजना का पूरा लाभ समय पर जनता तक पहुंच सके।

किसानों की आय बढ़ाने में सहायक बनेगी परियोजना
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 9974/8834 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई संभव हो सकेगी। इससे किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिलेगी, फसल उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और किसानों की आय में भी सकारात्मक सुधार आएगा। साथ ही, 14 वाटर वर्क्स टैंक एवं गांवों के तालाबों में पानी की सप्लाई सुनिश्चित होने से जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी। इससे पशुधन को भी लाभ होगा और ग्रामीण क्षेत्रों की आजीविका को मजबूती मिलेगी।

जल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
श्रुति चौधरी ने कहा कि लोक नायक चौधरी बंसी लाल की दूरदर्शी सोच और विकासवादी नेतृत्व में लगभग 50 वर्ष पहले बनाई गई बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी हरियाणा की सिंचाई व्यवस्था की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक रही है। अब इस ऐतिहासिक परियोजना को आधुनिक स्वरूप देते हुए सफलतापूर्वक रीमॉडल किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की जल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 3 8 6
Total Users : 323386
Total views : 540038

शहर चुनें