September 13, 2026 6:35 am

September 13, 2026 6:35 am

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड चौक पर धधकी एम्बुलेंस, मची अफरा-तफरी

ड्राइवर की सूझबूझ और लोगों की मदद से टला बड़ा हादसा, घंटों लगा ट्रैफिक जाम

रमेश गोयत
चंडीगढ़, 12 मई। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड मनीमाजरा के व्यस्त लाइट प्वाइंट पर मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पंचकूला से आई एक सरकारी एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। रेड लाइट पर खड़ी एम्बुलेंस के बोनट से अचानक धुआं उठता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया। गमीनत ये रही आग के समय एंबुलेंस में कोई भी मरीज नही था। मौके पर पहुंची मनीमाजरा से फायरब्रिगेड की गाड़ी बाइक फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एम्बुलेंस पंचकूला सेक्टर-6 से किसी मरीज को सेक्टर-32 अस्पताल छोड़कर वापस लौट रही थी। जैसे ही एम्बुलेंस मनीमाजरा हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट के कारण रुकी, चालक को वाहन के आगे वाले हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया। ड्राइवर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को बंद किया और नीचे उतरकर वाहन की खिड़कियां खोल दीं।
बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस में मेडिकल इंस्ट्रूमेंट और अन्य जरूरी उपकरण मौजूद थे, जिसके कारण आग फैलने का खतरा अधिक था। हालात गंभीर होते देख आसपास मौजूद लोग, ऑटो चालक और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने पानी डालकर आग को बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जबकि ड्राइवर ने एम्बुलेंस में मौजूद फायर इंस्टूमेंट की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी

इसी दौरान मौके पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अनूप सिंह ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के साथ चालक की मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और बाइक ब्रिगेड टीम पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

एम्बुलेंस के ड्राइवर सुरेश ने बताया कि पंचकूला सेक्टर 6 के सरकारी अस्पताल से किसी मरीज को इलाज के लिए चंडीगढ़ 32 अस्पताल में छोड़कर आए थे, अचानक हाउसिंग बोर्ड मनीमाजरा एंबुलेंस में आग लग गई।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय एम्बुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के कारण मनीमाजरा-चंडीगढ़ मार्ग पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस चालक की सूझबूझ और साहस की सराहना की, जिसकी वजह से आग फैलने से पहले ही स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 5 1 7
Total Users : 412517
Total views : 662351

शहर चुनें