September 13, 2026 6:36 am

September 13, 2026 6:36 am

PANCHKULA NEWS: मेयर चुनाव में भाजपा की बढ़त और मजबूत, छठे राउंड के बाद श्यामलाल बंसल 13,282 वोट से आगे

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 13 मई। पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए मतगणना के छठे राउंड का परिणाम सामने आ गया है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज पर 13,282 वोट की बढ़त बना ली है।
छठे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल को कुल 20,290 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 7,008 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश कुमार 629 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
इसके अलावा नोटा के पक्ष में भी 359 मतदाताओं ने वोट डाला है।
मतगणना जारी है और आने वाले राउंड्स में मुकाबले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 5 1 7
Total Users : 412517
Total views : 662351

शहर चुनें