September 13, 2026 8:52 am

September 13, 2026 8:52 am

PANCHKULA MAYOR ELECTION 2026: 16वें राउंड के बाद भाजपा के श्यामलाल बंसल 29,700 वोट से आगे

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

पंचकूला, 13 मई। पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 16वें राउंड की मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज पर 29,700 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है।
16वें राउंड के बाद भाजपा के श्यामलाल बंसल को कुल 52,966 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को 23,266 वोट प्राप्त हुए हैं।
वहीं इनेलो प्रत्याशी मनोज अग्रवाल 2,885 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश कुमार को 2,429 वोट मिले हैं और वह चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा NOTA को 1,184 वोट प्राप्त हुए हैं।
मतगणना के आगे बढ़ने के साथ भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है, जबकि कांग्रेस समर्थकों की नजर अब आगामी राउंड्स के परिणामों पर टिकी हुई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 2 5 6 7
Total Users : 412567
Total views : 662415

शहर चुनें