October 13, 2026 2:47 pm

October 13, 2026 2:47 pm

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल राशनिंग की खबरें फर्जी, प्रशासन ने किया खंडन

उपायुक्त निशांत कुमार यादव बोले, शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 मई 2026। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के पेट्रोल पंपों पर ईंधन राशनिंग लागू किए जाने संबंधी चल रही खबरों को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी बताया है। सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित खबरों में दावा किया जा रहा था कि स्थानीय आपूर्ति बाधित होने के कारण दोपहिया वाहनों को ₹500 तथा चारपहिया वाहनों को ₹1500 तक ही पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा।

इस संबंध में उपायुक्त चंडीगढ़ निशांत कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा पेट्रोल अथवा डीजल की बिक्री पर किसी भी प्रकार की सीमा या प्रतिबंध लगाने संबंधी कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि शहर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पुष्टि की है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रूप से चल रही है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण या अत्यधिक खरीदारी न करें। शहर के सभी रिटेल फ्यूल आउटलेट्स पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है तथा नियमित आपूर्ति जारी है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि वह ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है और स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, ताकि शहर में पेट्रोलियम उत्पादों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने और सामान्य स्थिति कायम रखने की अपील भी की है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 7 1
Total Users : 429571
Total views : 684951

शहर चुनें