June 17, 2026 1:34 pm

June 17, 2026 1:34 pm

चंडीगढ़ पर्यटन की नई वेबसाइट का उद्घाटन, पर्यटकों के लिए सुविधाएं और जानकारी हुई और अधिक सुलभ

चंडीगढ़, 7 जनवरी 2026: पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को लोक भवन, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ पर्यटन की नवीनीकृत आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन किया।
पर्यटन विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा पुनः डिज़ाइन की गई यह वेबसाइट अब अधिक इंटरएक्टिव, पर्यटक-अनुकूल और वैश्विक मानकों के अनुरूप है। नई साइट के माध्यम से देशी और विदेशी पर्यटकों को जानकारी तक आसान पहुंच मिलेगी और पर्यटन में सहभागिता बढ़ेगी।


नवीनीकृत वेबसाइट में आधुनिक दृश्यात्मक इंटरफेस, बेहतर नेविगेशन और सुव्यवस्थित कंटेंट संरचना शामिल है। इसके तहत “मेले, उत्सव एवं कार्यक्रम” का विशेष अनुभाग भी जोड़ा गया है, जिसमें विभिन्न विभाग और निजी संस्थान अपने कार्यक्रमों का पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें पूर्व और आगामी कार्यक्रमों का कैलेंडर व्यू भी शामिल है, जिससे यह शहर के सभी आयोजनों की जानकारी का ‘वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म’ बन गया है।
पर्यटक सुविधा के लिए “अपनी यात्रा की योजना बनाएं” अनुभाग में चंडीगढ़ भ्रमण का सर्वोत्तम समय, सुझाए गए यात्रा कार्यक्रम और 1-दिवसीय, 2-दिवसीय तथा 3-दिवसीय पर्यटन यात्रा विकल्प प्रदर्शित किए गए हैं। वेबसाइट में विरासत, प्रकृति, वेलनेस, वास्तुकला और खान-पान जैसे रुचि क्षेत्रों के अनुसार 13 विशेष यात्रा कार्यक्रम भी शामिल हैं।
महत्वपूर्ण सेवाओं का एकीकरण भी किया गया है, जिनमें ई-वीज़ा जानकारी, पर्यटक सूचना केंद्रों का विवरण और चंडीगढ़ पर्यटन ई-टिकटिंग ऐप शामिल हैं। यह ऐप एकीकृत क्यूआर-कोड आधारित प्रणाली के जरिए मोबाइल पर विभिन्न पर्यटन स्थलों के टिकट बुकिंग की सुविधा देता है।
इसके अतिरिक्त, फिल्म फेसीलिटेशन सेल, थिएटर एवं ऑडिटोरियम बुकिंग, प्रमुख पर्यटन स्थलों की तस्वीरें और संबंधित विभागीय प्लेटफॉर्म्स के लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस; राज्यपाल के सचिव वी.पी. सिंह, आईएएस; गृह सचिव मन्दीप सिंह बराड़, आईएएस; प्रशासक के विशेष सचिव अभिजीत विजय चौधरी, आईएएस और निदेशक पर्यटन राधिका सिंह, एचसीएस उपस्थित थे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 3 4
Total Users : 345434
Total views : 571473

शहर चुनें