बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 22 मई: हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्सों में केंद्रीकृत ऑनलाइन एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त (Aided) और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों पर लागू होगा। इस संबंध में डायरेक्टर जनरल हायर एजुकेशन, हरियाणा की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 31 मई 2026 तक चलेगी। वहीं छात्र 1 जून 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में OTP आधारित संशोधन कर सकेंगे।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 2 जून 2026 को आपत्तियों और विसंगतियों सहित सभी आवेदकों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद कॉलेजों द्वारा 9 जून से 6 जून 2026 तक दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

पहले चरण की मेरिट लिस्ट 10 जून को
पहले राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 10 जून 2026 को जारी होगी, जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट 11 जून को प्रदर्शित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 जून से 15 जून 2026 तक फीस जमा करवानी होगी।
दूसरे चरण की काउंसलिंग 16 जून से
दूसरे राउंड की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 16 जून को और फाइनल मेरिट लिस्ट 17 जून 2026 को जारी की जाएगी। दूसरे चरण के चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून से 22 जून 2026 तय की गई है।
फिजिकल काउंसलिंग भी होगी
खाली बची सीटों के लिए तीसरे चरण में फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। 24 जून 2026 को फिजिकल काउंसलिंग होगी, जबकि 25 जून को पोर्टल दोबारा खोला जाएगा ताकि छात्र नए रजिस्ट्रेशन और आवेदन में संशोधन कर सकें।
इसके बाद 26 जून से 2 जुलाई 2026 तक 100 रुपये लेट फीस के साथ एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। वहीं 3 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस के साथ दाखिले किए जाएंगे।
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।













Total Users : 323464
Total views : 540133