September 20, 2026 12:19 am

September 20, 2026 12:19 am

हरियाणा में कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में कोल्ड-डे और 6 में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है। उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को कंपकंपा दिया है। हालात ऐसे हैं कि दिन में भी रात जैसी ठंड महसूस हो रही है। राजस्थान से सटे जिलों और मध्य हरियाणा में कोल्ड वेव का असर अधिक देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

तेज सर्द हवाओं से बढ़ी परेशानी
प्रदेश में करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। नारनौल, सिरसा और रोहतक में हालात इतने गंभीर रहे कि मौसम विभाग ने इन्हें “सीवियर कोल्ड-डे” की श्रेणी में रखा है।

https://x.com/IMD_Chandigarh/status/2009107158651293739?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2009107158651293739%7Ctwgr%5E35b19cc54a776edb94a3e9cceb73f50fc201eb78%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.etvbharat.com%2Fhi%2Fstate%2Fold-wave-grips-haryana-cold-day-alert-in-12-districts-fog-warning-issued-traffic-movement-slows-down-haryana-news-hrs26010800926

12 जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी
मौसम विभाग ने गुरुवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

6 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
इसके साथ ही कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत और अंबाला में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पिछले तीन दिनों से लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण कोहरे की तीव्रता कुछ कम हुई है, लेकिन सुबह के समय दृश्यता घटने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ है।

नारनौल सबसे ठंडा
मौसम विभाग के मुताबिक नारनौल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान महज 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला में तापमान में सबसे अधिक 6.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड की गई।

रेल यातायात पर भी असर
ठंड और कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी साफ नजर आ रहा है। अकेले अंबाला में 15 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस सहित दो वंदे भारत ट्रेनें भी लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सरकार की एडवाइजरी जारी
हरियाणा सरकार ने ठंड से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनवरी में ठंड का असर सामान्य से अधिक देखने को मिल रहा है।

डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने लोगों को बढ़ती ठंड में गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और आवश्यक दवाइयां साथ रखने की सलाह दी है। विटामिन-सी युक्त फल-सब्जियां खाने और गर्म पेय पदार्थ लेने की भी सिफारिश की गई है। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और अकेले रहने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत बताई गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें