October 11, 2026 8:03 am

October 11, 2026 8:03 am

HIMACHAL NEWS: मुख्यमंत्री ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल की वेबसाइट का किया शुभारम्भ

डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और दक्षता की दिशा में अहम कदम

अनिल कुमार शर्मा
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल, हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.sahchp.in का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य के अलाइड एवं हेल्थ केयर क्षेत्र में डिजिटल सुशासन, पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस वेबसाइट के माध्यम से काउंसिल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह प्लेटफॉर्म स्वास्थ्य पेशेवरों, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए एक विश्वसनीय तथा उपयोगकर्ता-अनुकूल माध्यम साबित होगा, जिससे विभिन्न सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य एनसीएएचपी (NCAHP) अधिनियम को लागू करने में देशभर में अग्रणी रहा है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ‘वन नेशन–वन करिकुलम–वन रजिस्ट्रेशन’ की अवधारणा को मजबूती मिलेगी, जिससे अलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता में और सुधार होगा।
इस मौके पर काउंसिल के अध्यक्ष विनोद चौहान ने वेबसाइट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए काउंसिल की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में विधायक संजय अवस्थी, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क राजीव कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव हरीश गज्जू, स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल के सचिव राजेश कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 8 2 3 2
Total Users : 428232
Total views : 683157

शहर चुनें