June 17, 2026 2:03 pm

June 17, 2026 2:03 pm

अमेरिका में इमिग्रेशन ऑपरेशन के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या, ICE और स्थानीय प्रशासन के दावों में टकराव

वॉशिंगटन: अमेरिका के साउथ मिनियापोलिस में इमिग्रेशन ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के एक एजेंट ने 37 वर्षीय महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर फेडरल और स्थानीय अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है, वहीं ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन एनफोर्समेंट नीतियों पर सियासी बहस तेज हो गई है।
महिला की पहचान, मौके पर मौत
गोलीबारी की यह घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे (लोकल टाइम) पोर्टलैंड एवेन्यू के पास हुई। बाद में महिला की पहचान रेनी निकोल गुड के रूप में हुई। मिनियापोलिस पुलिस के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ICE का दावा: गाड़ी से कुचलने की कोशिश
ICE ने फॉक्स 9 को दिए बयान में कहा कि अधिकारी एक टारगेटेड इमिग्रेशन ऑपरेशन चला रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उन्हें रोक लिया। ICE का आरोप है कि महिला ने अपनी गाड़ी को हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए अधिकारियों को कुचलने की कोशिश की। एजेंसी ने इसे “घरेलू आतंकवाद” करार दिया और कहा कि एक एजेंट ने अपनी जान के डर से बचाव में गोलियां चलाईं।
ट्रंप का समर्थन, सेल्फ-डिफेंस बताया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में एजेंट का बचाव किया। ट्रंप ने कहा कि महिला ने “जानबूझकर और हिंसक तरीके से” ICE एजेंट को कुचलने की कोशिश की और गोली चलाना आत्मरक्षा में किया गया कदम था। उन्होंने यह भी कहा कि कानून लागू करने वाले अधिकारियों को लगातार धमकाया जा रहा है।

प्रशासन ने खारिज किया दावा
मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने ICE और ट्रंप प्रशासन के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने वीडियो फुटेज देखा है और सेल्फ-डिफेंस की कहानी “बेकार और बकवास” है। मेयर फ्रे ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
चश्मदीदों के बयान: गाड़ी एजेंट की ओर नहीं बढ़ी
चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि महिला लाल रंग की होंडा पायलट SUV में थी। उनके अनुसार, एक एजेंट गाड़ी के सामने और दो एजेंट दोनों तरफ खड़े थे। तभी एक एजेंट पीछे हटा और ड्राइवर साइड की खिड़की से तीन गोलियां चला दीं। चश्मदीदों का कहना है कि गाड़ी एजेंट की ओर तेजी से नहीं बढ़ रही थी।
गवर्नर टिम वाल्ज ने भी फेडरल दावे को नकारा
मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की कहानी को “प्रोपेगैंडा” बताया। उन्होंने कहा कि राज्य पूरी, निष्पक्ष और तेज जांच कराएगा। संभावित अशांति को देखते हुए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर एक्टिवेट किया गया है और नेशनल गार्ड को अलर्ट पर रखा गया है।
होमलैंड सिक्योरिटी का पलटवार
होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने घटना को घरेलू आतंकवाद करार देते हुए कहा कि फेडरल एजेंट्स पर गाड़ियों से हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सिर्फ एक दिन में फेडरल अधिकारियों पर ऐसे चार हमले हुए हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि इस मामले पर उनका और गवर्नर वाल्ज का नजरिया अलग है।
डेमोक्रेट नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया
डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर ने इस घटना को “सरकारी हिंसा” बताया और ICE के खिलाफ पूरी जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं, सांसद बेट्टी मैककॉलम ने ट्रंप प्रशासन पर अराजकता और अविश्वास फैलाने का आरोप लगाते हुए मिनेसोटा में ICE ऑपरेशन तुरंत रोकने की मांग की।
पुलिस संगठन ने राजनीतिक बयानबाजी पर उठाए सवाल
मिनेसोटा पुलिस एंड पीस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने राजनीतिक नेताओं की “गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी” की आलोचना की और कहा कि इससे कानून व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है।
बड़े इमिग्रेशन ऑपरेशन के बीच बढ़ा तनाव
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी का कहना है कि ICE अपना अब तक का सबसे बड़ा इमिग्रेशन एनफोर्समेंट ऑपरेशन चला रहा है। इसके चलते कई अमेरिकी शहरों में फेडरल एजेंटों, स्थानीय प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनती जा रही है

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 5 4 5 0
Total Users : 345450
Total views : 571493

शहर चुनें