October 12, 2026 12:35 pm

October 12, 2026 12:35 pm

HARYANA NEWS: जींद के उचाना नगरपालिका सचिव 32 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़,16 जून। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की टीम ने जींद के  नगर पालिका उचाना के सचिव अशोक कुमार को 32,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

क्या था मामला –
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने शिकायत दी थी कि महालक्ष्मी को-ऑपरेटिव सोसायटी, खटकर की 16 लाख रुपये की सुरक्षा राशि नगर पालिका उचाना में जमा है। उक्त राशि को जारी करने के एवज में नगर पालिका के सचिव अशोक कुमार ने 2 प्रतिशत कमीशन के रूप में 32,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद SV&ACB की टीम ने जाल बिछाया। छापेमारी के दौरान आरोपी अशोक कुमार, सचिव, नगर पालिका उचाना को 32,000 रुपये की चिन्हित (ट्रैप) राशि लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।
इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 16 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का पालन किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 1 4 5
Total Users : 429145
Total views : 684351

शहर चुनें