June 19, 2026 3:29 pm

June 19, 2026 3:29 pm

CHANDIGARH: मौली जागरा मर्डर केस में चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता

चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 18 जून। मौली जागरा में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा करते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना मौली जागरण की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की।
पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को थाना मौली जागरा में एफआईआर नंबर 84 दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता आकाश ने बताया था कि 14 जून की रात उसका मित्र टोता राम (31) अपनी बहन से मिलने मौली जागरा आया था। इसी दौरान हाउस नंबर 2501 के पास 10-15 लोगों के एक समूह ने उस पर चाकू, तलवार, डंडों और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में टोता राम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने का प्रयास कर रहे आकाश को भी चोटें आईं। घायल टोता राम को सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच के दौरान 16 जून को पुलिस ने शिकायतकर्ता की पहचान के आधार पर अरमान कुमार उर्फ आशु (22) निवासी गांव मौली जागरण और समीर (18 वर्ष 9 माह) निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद 17 जून को सुमित (25) और कृष उर्फ किशु (19) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे हुए। आरोपी समीर की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया गया, जबकि आरोपी अरमान कुमार उर्फ आशु की निशानदेही पर एक दराटनुमा हथियार बरामद हुआ। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य अहम सबूत भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की यह वारदात पुरानी रंजिश का परिणाम थी। पुलिस के अनुसार, अरमान कुमार ने धारदार हथियार से मृतक पर हमला किया था, जबकि समीर ने चाकू से वार किए थे। पुलिस अब घटना की पूरी साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों की भी गहन जांच की जा रही है।

चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 4 6 8 3 1
Total Users : 346831
Total views : 573381

शहर चुनें