October 13, 2026 5:00 pm

October 13, 2026 5:00 pm

CHANDIGARH NEWS: सोशल मीडिया पर मुहर्रम अवकाश को लेकर वायरल फर्जी आदेश, चंडीगढ़ प्रशासन ने किया खंडन

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 25 जून 2026: सोशल मीडिया पर मुहर्रम के अवसर पर 26 जून 2026 (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने संबंधी वायरल हो रहे एक कथित कार्यालय आदेश को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रशासन ने इस आदेश को पूरी तरह फर्जी, असत्य और भ्रामक बताया है।
चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर अवकाश घोषित करने संबंधी ऐसा कोई आदेश प्रशासन की ओर से जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा दस्तावेज आधिकारिक नहीं है।


प्रशासन ने आम जनता, सरकारी कर्मचारियों और सभी संबंधित लोगों से अपील की है कि वे ऐसे अप्रमाणित दस्तावेजों पर भरोसा न करें और न ही उन्हें आगे शेयर करें। प्रशासन की ओर से जारी सभी आधिकारिक अधिसूचनाएं और आदेश केवल अधिकृत माध्यमों से ही जारी किए जाते हैं।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

Our Visitor

4 2 9 6 0 0
Total Users : 429600
Total views : 684999

शहर चुनें