October 12, 2026 2:54 pm

October 12, 2026 2:54 pm

HARYANA NEWS: मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त को, हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
चंडीगढ़, 9 अगस्त। हरियाणा मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक 13 अगस्त 2026 (वीरवार) को आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर हरियाणा सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग की ओर से आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।
जारी नोटिस के अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे के बाद आयोजित होगी। बैठक का आयोजन हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के मुख्य सभा कक्ष, चौथी मंजिल पर किया जाएगा।
मंत्रिपरिषद सचिवालय की ओर से बैठक की सूचना मुख्यमंत्री हरियाणा, मंत्रिगण/राज्य मंत्रिगण तथा हरियाणा के राज्यपाल के सचिव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। इसके अलावा सभी प्रशासनिक सचिवों, विधि परामर्शी, सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक तथा पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) हरियाणा को भी बैठक की सूचना दी गई है।


बैठक में सरकार से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं नीतिगत मामलों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और प्रस्तावित निर्णयों की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
मंत्रिपरिषद की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब प्रदेश में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार स्तर पर विचार-विमर्श जारी है। बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर प्रदेश के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।
नोटिस 9 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। इसमें मंत्रिपरिषद सचिवालय की ओर से बैठक की तिथि, समय और स्थान की पुष्टि की गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 0 1
Total Users : 429201
Total views : 684429

शहर चुनें