October 12, 2026 3:55 pm

October 12, 2026 3:55 pm

14 अगस्त को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ ।

*नितिन नवीन, सीएम सैनी और मनोहर लाल रहेंगे मौजूद; पीड़ितों का होगा सम्मान।*

​चंडीगढ़/गुरुग्राम। ​14 अगस्त को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में राज्यस्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य 1947 के भारत विभाजन की त्रासदी, संघर्ष और बलिदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना तथा पीड़ितों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।
​कार्यक्रम की प्रमुख बातें:-
​समय व स्थान: 14 अगस्त, सुबह 10 बजे | लेजर वैली ग्राउंड, सेक्टर-29, गुरुग्राम।
​ *दिग्गज नेताओं की मौजूदगी* :-
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।
​विशेष अतिथि: संत समाज के प्रतिनिधि और विभाजन की त्रासदी झेलने के बाद समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली हस्तियां।

​ *विभाजन के प्रत्यक्षदर्शियों का होगा नागरिक अभिनंदन।*

​भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में उन बुजुर्गों व नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभाजन का दंश झेला है और जो उस ऐतिहासिक त्रासदी के प्रत्यक्षदर्शी रहे हैं।

​ *राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश।*

​डॉ. गुप्ता ने कहा कि ये आयोजन केवल अतीत के दर्द को याद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और भावी पीढ़ी को इतिहास के इस काले अध्याय से अवगत कराने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Shiv Charan Rana
Author: Shiv Charan Rana

शिवचरण राणा को पत्रकारिता क्षेत्र में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, राणा ने इसकी तेज चैनल इलैक्ट्रोनिक डीजिटल से शुरूआत की, राणा 👉न्यूज 24, नेशन न्यूज, न्यूज फोर स्टेट, लोकहित एक्सप्रेस, अटलहिंदी, etv, मीडिया वैल बींग मुख्य संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके है, राजनीतिक हलचल, सरकारी ताना बाना इनकी खबर की मुख्य विशेषताएं रही हैं ‌

Our Visitor

4 2 9 2 3 0
Total Users : 429230
Total views : 684463

शहर चुनें