September 21, 2026 6:39 am

September 21, 2026 6:39 am

CHANDIGARH;: पूनम मलिक की अगुआई में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व

चंडीगढ़, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, यू.टी. शाखा, चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-11बी स्थित करुणा सदन भवन में लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी पूनम मलिक के नेतृत्व में किया गया, जो उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, रेड क्रॉस के मार्गदर्शन में तथा करुणा सदन में कार्यरत सभी एनजीओ के आपसी समन्वय से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, विशेष बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। लोहड़ी की पारंपरिक रस्मों के साथ गीत-संगीत और खुशियों का आदान-प्रदान किया गया।


इस अवसर पर नोडल अधिकारी पूनम मलिक ने उपस्थित विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को लोहड़ी पर्व के सामाजिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो सभी वर्गों को एक साथ जोड़ता है।
वरिष्ठ नागरिकों और विशेष बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी अधिक भावनात्मक व रंगारंग बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 4 0 1
Total Users : 417401
Total views : 668796

शहर चुनें