स्वीडन में भारतीय राजदूत अनुराग भूषण ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया
हरियाणा में निवेश एवं वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी नई गति
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा का एक उच्चस्तरीय डेलीगेशन स्वीडन पहुंच गया है। डेलीगेशन 14 से 17 अक्टूबर 2026 तक स्वीडन में रहेगा। इस महत्वपूर्ण यात्रा का उद्देश्य हरियाणा राज्य में विदेशी निवेश आकर्षित करना, वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करना तथा तकनीकी एवं सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।स्वीडन पहुंचने पर भारतीय राजदूत श्री अनुराग भूषण ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं डेलीगेशन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस यात्रा में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद हैं।15 अक्टूबर को इंडिया–स्वीडन इनोवेशन डे को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को इंडिया–स्वीडन इनोवेशन डे को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वे स्वीडन के सरकारी प्रतिनिधियों, वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों तथा संभावित निवेशकों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में ऊर्जा, होम फर्निशिंग, रियल एस्टेट, रक्षा और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में निवेश संबंधी संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।सिस्टर सिटी साझेदारी एवं शहरों के बीच सहयोग पर फोकसडेलीगेशन के दौरान सिस्टर सिटी साझेदारी तथा शहरों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे सतत शहरी विकास, तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान तथा आधुनिक शहरी प्रबंधन के क्षेत्र में नए अवसर खुलने की उम्मीद है।सरकारी प्रतिनिधियों से संवाद, औद्योगिक बैठकें एवं बिजनेस राउंडटेबल बैठक करेंगे मुख्यमंत्रीयात्रा के दौरान सरकारी स्तर पर संवाद, औद्योगिक बैठकें, बिजनेस राउंडटेबल तथा तकनीकी एवं सतत विकास से संबंधित चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह यात्रा हरियाणा को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिलाने तथा राज्य में रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।हरियाणा सरकार निवेश के अनुकूल वातावरण, विश्वसनीय इंफ्रास्ट्रक्चर तथा नीतिगत स्थिरता के माध्यम से स्वीडन सहित विश्व के प्रमुख देशों के साथ साझेदारी को और विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध ह











Total Users : 430179
Total views : 685859