हरियाणा की बेटी का राज्यपाल बनना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण: डॉ. अर्चना गुप्ता
बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित समारोह में की शिरकत, नवनियुक्त राज्यपाल को दी बधाई और शुभकामनाएं
बाबूगिरी न्यूज़
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता कर्नाटक की नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सुधा यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। बेंगलुरु स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सुधा यादव से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नए संवैधानिक दायित्व की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की बेटी डॉ. सुधा यादव का कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। यह उपलब्धि हरियाणा की प्रतिभा, सामर्थ्य और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाती है।
उन्होंने कहा कि डॉ. सुधा यादव की यह उपलब्धि प्रदेश की नारी शक्ति के लिए भी प्रेरणादायी है। उनका राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, योग्यता और नेतृत्व क्षमता के बल पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि डॉ. सुधा यादव की उपलब्धि हरियाणा की उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी, जो सार्वजनिक जीवन, राजनीति, प्रशासन और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहती हैं।
जन्मदिन की भी दी बधाई
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता ने डॉ. सुधा यादव को जन्मदिन की भी बधाई दी। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने नए संवैधानिक दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ करेंगी।
उन्होंने डॉ. सुधा यादव के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटी को इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना प्रदेशवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
डॉ. अर्चना गुप्ता की डॉ. सुधा यादव से यह मुलाकात नए संवैधानिक दायित्व के लिए शुभकामनाएं देने और हरियाणा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करने के अवसर के रूप में सामने आई।













Total Users : 439767
Total views : 698981