October 14, 2026 6:55 pm

October 14, 2026 6:55 pm

सोनीपत में वंदे भारत ट्रेन हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचाई बड़ी दुर्घटना

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। अमृतसर से पुरानी दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन के पहिये में अचानक लोहे का नट-बोल्ट फंस गया, जिससे तेज आवाज होने लगी।

ड्राइवर की सतर्कता से हादसा टला:
जैसे ही ड्राइवर ने अजीब आवाज सुनी, उन्होंने तुरंत ट्रेन को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेन की तकनीकी जांच शुरू की।


तकनीकी जांच में निकाला नट-बोल्ट:
रेल तकनीकी टीम ने इंजन के पहिये में फंसे नट-बोल्ट को निकालकर सुरक्षा सुनिश्चित की। इस दौरान रेलवे यातायात प्रभावित रहा और अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से निकालकर मार्ग साफ किया गया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली की ओर रवाना किया गया।

रेल यातायात एक घंटे तक बाधित:
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि यह घटना सांदल कला रेलवे स्टेशन के पास हुई। ड्राइवर की सतर्कता और टीम के त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया और यात्री सुरक्षित रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 3 0 0 0 9
Total Users : 430009
Total views : 685596

शहर चुनें