October 11, 2026 8:15 am

October 11, 2026 8:15 am

राज्य सतर्कता ब्यूरो गुरुग्राम ने तहसीलदार व सहायक के खिलाफ दाखिल किया चालान

गुरुग्राम, 11 जनवरी 2026 : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार रोहित सुहाग (चुनाव कार्यालय, गुरुग्राम) और उनके सहायक सौरभ के खिलाफ माननीय न्यायालय, गुरुग्राम में चालान (चार्जशीट) पेश कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता राहुल बाली से वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग की गई गाड़ी के बिल के भुगतान से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सतर्कता ब्यूरो ने मामले की जांच की और जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद की गई विस्तृत जांच पूरी होने के उपरांत अब इस मामले में न्यायालय में चालान दाखिल कर दिया गया है। ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अपील:
यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी कार्य के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हरियाणा की हेल्पलाइन 1064 या टोल-फ्री नंबर 1800-180-2022 पर संपर्क करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 8 2 4 6
Total Users : 428246
Total views : 683172

शहर चुनें