October 14, 2026 5:17 pm

October 14, 2026 5:17 pm

चंडीगढ़ सेक्टर-29 में दो दिवसीय जनसेवा कैंप, 500 से अधिक परिवारों को मिला लाभ

चंडीगढ़, 11 जनवरी। चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में जनसेवा के उद्देश्य से एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, लाइफ पेंशन सर्टिफिकेट और आभा कार्ड बनाए गए। इस दो दिवसीय कैंप के पहले ही दिन करीब 500 परिवारों को इसका सीधा लाभ मिला।
कैंप में वार्ड के श्री हरीश चंद्र, भाजपा प्रवक्ता नरेश अरोड़ा, देवेंदर बाबला, सोनिया दुग्गल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। उनकी देखरेख और सहयोग से कैंप का शुभारंभ किया गया, जिससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सका।
शनिवार और रविवार दोनों ही दिन सुबह से ही कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हरीश चंद्र, आशा रानी, जसबीर संधू, सीता राम, दीप चंद, संतोष, दिलशाद अली और कुलजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 9 4 1
Total Users : 429941
Total views : 685489

शहर चुनें