November 29, 2026 12:37 am

November 29, 2026 12:37 am

CHANDIGARH: वार्ड नंबर-4 की पार्षद से जुड़ा मामला बना राजनीतिक संग्राम, जेठानी की गिरफ्तारी पर भाजपा का हंगामा

चंडीगढ़। शहर के वार्ड नंबर-4 की पार्षद सुमन शर्मा से जुड़ा मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं पार्षद सुमन शर्मा की जेठानी की रविवार को गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ की राजनीति गरमा गई है। इस कार्रवाई को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई करार दिया है।

कल सुबह तड़के हुई गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, मोहाली के सोहाना थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले के आधार पर पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे सुभाष नगर स्थित आवास से कोमल शर्मा को गिरफ्तार किया। परिवार का आरोप है कि गिरफ्तारी के समय घर के अन्य सदस्य गहरी नींद में थे और पुलिस ने किसी भी तरह की पूर्व सूचना नहीं दी।
कोमल शर्मा के पति सोनू शर्मा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने के समय वे सुबह की सैर पर गए हुए थे। उनके अनुसार, पुलिस टीम में वर्दीधारी और सिविल कपड़ों में मौजूद कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने बिना कोई नोटिस या जानकारी दिए कोमल शर्मा को अपने साथ ले लिया। परिवार का कहना है कि पूरी कार्रवाई अचानक की गई और उन्हें कोई अवसर तक नहीं दिया गया।

राजनीतिक दबाव का आरोप
गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मनीमाजरा थाना पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पार्षद सुमन शर्मा के पार्टी बदलने के बाद उन पर और उनके परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है और इसी का परिणाम यह गिरफ्तारी है।
भाजपा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि राजनीतिक दबाव में इस तरह की कार्रवाइयाँ जारी रहीं, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 4 4 2 8
Total Users : 464428
Total views : 733675

शहर चुनें