October 12, 2026 11:49 am

October 12, 2026 11:49 am

मकर संक्रांति 2026: सूर्य के मकर राशि में गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव

सनातन धर्म में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य का प्रत्येक राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। अभी सूर्य धनु राशि में विराजमान हैं और बुधवार, 14 जनवरी 2026 को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर को मकर संक्रांति कहा जाता है।
आइए जानते हैं सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा—
1. मेष राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। संतान के जीवन में प्रगति के योग बनेंगे। मेहनत के बल पर करियर में आगे बढ़ेंगे। घर या वाहन खरीदने का योग है। सरकारी सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
2. वृषभ राशि
यह गोचर भाग्यवर्धक रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। हालांकि पिता या बुजुर्गों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। प्रेम जीवन में अहं से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को मिश्रित लेकिन अप्रत्याशित फल मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अटका हुआ धन मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं, लेकिन व्यापार में नुकसान संभव है। यात्रा के योग बनेंगे। रिश्तों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: सूर्य मंत्र का जाप करें।
4. कर्क राशि
यह गोचर सामान्य फलदायी रहेगा। पारिवारिक कलह से मानसिक तनाव हो सकता है। काम का दबाव बढ़ेगा। आर्थिक नुकसान या खर्च बढ़ सकता है। सेविंग पर असर पड़ेगा। रिश्तों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें।
5. सिंह राशि
सिंह राशि वालों को अपेक्षाकृत अच्छे परिणाम मिलेंगे। कम प्रयास में सफलता मिलेगी। रणनीतियां सफल होंगी। कोर्ट केस में राहत मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
उपाय: नियमित सूर्य नमस्कार करें।
6. कन्या राशि
यह गोचर उन्नतिदायक रहेगा। नौकरी में लाभ और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। संतान सुख और परीक्षा में सफलता के योग हैं। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।
7. तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पारिवारिक तनाव और उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों से दूरी रखें। निवेश सोच-समझकर करें। आय होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
उपाय: प्रतिदिन गाय को गुड़ खिलाएं।
8. वृश्चिक राशि
यह अवधि मेहनत और संघर्ष की होगी, लेकिन प्रयास सफल रहेंगे। यात्राएं अधिक होंगी। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: जरूरतमंदों को गेहूं का दान करें।
9. धनु राशि
यह गोचर सामान्य रहेगा। भाग्य और पिता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक मतभेद से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं।
उपाय: सूर्य मंत्र का जाप करें।
10. मकर राशि
सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन अहं से बचना जरूरी है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से मतभेद संभव है। करियर में असंतोष महसूस हो सकता है। सेहत और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
उपाय: प्रतिदिन पिता का आशीर्वाद लें।
11. कुंभ राशि
यह गोचर शुभ रहेगा, लेकिन भागदौड़ और खर्च बढ़ेंगे। विवाह के योग बनेंगे, पर थोड़ी देरी हो सकती है। किसी को उधार देने से बचें। नौकरी में स्थानांतरण संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करें।
12. मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं। संतान सुख प्राप्त होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 2 4
Total Users : 429124
Total views : 684328

शहर चुनें