पंचकूला, 14 जनवरी: श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवी को चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीमती निशा यादव ने बताया कि यह ऑनलाइन व्यवस्था 2 जनवरी 2026 से लागू की जाएगी।
उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रक्रिया के तहत श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर के अंतर्गत मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर एवं सती मंदिर (पंचकूला), श्री काली माता मंदिर (कालका) तथा श्री चंडीमाता मंदिर (चंडीमंदिर) में देवी को चोला अर्पित करने के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।
श्रीमती निशा यादव के अनुसार, 4 जनवरी 2026 से 17 फरवरी 2026 तक की अवधि के लिए चोला अर्पण की ऑनलाइन बुकिंग 2 जनवरी 2026 से “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जाएगी। इच्छुक श्रद्धालु पूजास्थल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mansadevi.org.in पर जाकर पंजीकरण कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
पूजास्थल बोर्ड द्वारा शुरू की जा रही यह पहल श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करेगी, जिससे उन्हें बिना किसी असुविधा के माता रानी को चोला अर्पित करने का अवसर मिलेगा।











Total Users : 366874
Total views : 600586