August 30, 2026 8:02 am

August 30, 2026 8:02 am

मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट हत्या कांड में बड़ी कामयाबी, कोलकाता से तीन आरोपी गिरफ्तार

अब तक कुल 9 आरोपी काबू, एक मुठभेड़ में ढेर
मोहाली, 14 जनवरी 2026: सेक्टर-79 सोहाना में 15 दिसंबर 2025 को कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ़ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या के मामले में मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल तीन और आरोपियों को कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.ए.एस. नगर हरमनदीप सिंह हांस ने बताया कि यह हत्या विदेश में बैठे गैंगस्टर बलविंदर सिंह उर्फ़ डॉनी बल और अमरजीत सिंह उर्फ़ खब्बा के इशारों पर की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी पंजाब के निर्देशानुसार ए.जी.टी.एफ. और जिला पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को ट्रैक कर पकड़ा गया।

कोलकाता से गिरफ्तार आरोपी
करन पाठक उर्फ़ करन डिफॉल्टर (23 वर्ष), निवासी अमृतसर – जांच में सामने आया कि इसने आदित्य उर्फ़ मखन के साथ मिलकर राणा बलाचौरिया पर फायरिंग की।
तरनदीप सिंह (25 वर्ष), निवासी लुधियाना – वारदात के समय मोटरसाइकिल के साथ मौके पर मौजूद था और घटना के बाद शूटरों को फरार कराने में मदद की।
सुखशेरपाल सिंह उर्फ़ आकाश उप्पल (22 वर्ष), निवासी तरनतारन – साजिश और रेकी में अहम भूमिका, गैंगस्टर अमरजीत सिंह उर्फ़ खब्बा का मामा बताया गया है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के लिए शूटर के तौर पर काम कर रहे थे और उनके निर्देश पर हत्या व फिरौती की वारदातों को अंजाम देते थे। राणा बलाचौरिया की हत्या की साजिश अक्टूबर 2025 में रची गई थी। आरोपी इस दौरान चंडीगढ़, कालका, ज़ीरकपुर और खरड़ के विभिन्न होटलों में ठहरे हुए थे।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
अशदीप सिंह – तरनतारन
हरपिंदर सिंह उर्फ़ मिड्डी – पुलिस मुठभेड़ में ढेर
जुगराज सिंह उर्फ़ जग्गा – अमृतसर
मनदीप सिंह उर्फ़ मोटा – अमृतसर
देविंदर सिंह उर्फ़ टिंका – पंचकुला (कैब चालक, लॉजिस्टिक सहायता)
गगनदीप सिंह उर्फ़ करन सोहल – जालंधर
एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी आदित्य कपूर उर्फ़ मखन और उसके कुछ सहयोगी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि राणा बलाचौरिया पर पहले भी दो बार हमला करने की कोशिश की गई थी, लेकिन आरोपी उस समय असफल रहे थे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 5 3
Total Users : 400853
Total views : 646679

शहर चुनें