August 28, 2026 8:37 am

August 28, 2026 8:37 am

बीएमसी चुनाव 2026: आज मतदान, 227 सीटों के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में

मुंबई/हैदराबाद: महाराष्ट्र में मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) समेत 29 नगर निगमों के चुनाव के लिए आज गुरुवार को मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। सबसे ज्यादा निगाहें देश की सबसे समृद्ध नगर निकाय मानी जाने वाली बीएमसी पर टिकी हुई हैं।
बीएमसी का वार्षिक बजट करीब 75 हजार करोड़ रुपये है, जिसके चलते यह चुनाव राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। चुनाव से पहले लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने जीत के दावे किए हैं। साथ ही, इस बार भी यह मुद्दा चर्चा में है कि मुंबई का मेयर मराठी होगा।

227 वार्ड, 1,700 उम्मीदवार
बीएमसी चुनाव 2026 में कुल 227 वार्डों के लिए करीब 1,700 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। माना जाता है कि बीएमसी में जिस पार्टी का दबदबा रहता है, उसकी पकड़ राज्य की राजनीति और मंत्रालय तक मजबूत होती है।

मतगणना 16 जनवरी को
नगर निगम की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को शहर के 23 डिविजनल सेंटरों पर ईवीएम और अन्य चुनाव सामग्री का वितरण कर दिया गया। मतदान के बाद 16 जनवरी को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (RO) की देखरेख में मुंबई के 23 तय केंद्रों पर मतगणना की जाएगी।
बीएमसी चुनाव के नतीजे न सिर्फ मुंबई की राजनीति की दिशा तय करेंगे, बल्कि महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर पर भी गहरा असर डाल सकते हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 3 5
Total Users : 399335
Total views : 644596

शहर चुनें