October 12, 2026 2:10 pm

October 12, 2026 2:10 pm

हरियाणा में शीतकालीन अवकाश 17 जनवरी तक बढ़ा, 19 से खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़/पंचकूला, 15 जनवरी। हरियाणा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला लिया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की ओर से जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अब 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
निदेशालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि सर्दी की तीव्रता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश की अवधि के दौरान राज्य के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से सभी स्कूल सामान्य रूप से पुनः खुल जाएंगे।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ सभी विद्यालयों में इन आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करें।

बोर्ड कक्षाओं को मिलेगी छूट
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान CBSE, ICSE सहित अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के तहत प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाया जा सकता है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय के इस फैसले से ठंड के मौसम में विद्यार्थियों को राहत मिली है, वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 7
Total Users : 429177
Total views : 684398

शहर चुनें