October 12, 2026 2:10 pm

October 12, 2026 2:10 pm

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहरागागा में मेडिकल कॉलेज के लिए अरविंद केजरीवाल का जताया आभार

मालवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन, बाबा हीरा सिंह भट्ठल संस्थान के कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित: बरिंदर कुमार गोयल

चंडीगढ़, 15 जनवरी: पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर लहरागागा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के निर्णय तथा बाबा हीरा सिंह भट्ठल संस्थान के कर्मचारियों से जुड़े मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने हाल ही में इन जनहितैषी और कर्मचारी-हितैषी फैसलों को मंजूरी दी है।
मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि लहरागागा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पूरी तरह से जन-केंद्रित निर्णय है, जिससे आम लोगों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे गंभीर इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में 440 बिस्तरों की सुविधा होगी और 100 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल मालवा क्षेत्र की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के इच्छुक युवाओं को भी नए अवसर मिलेंगे।
कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े फैसले पर बोलते हुए बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि बाबा हीरा सिंह भट्ठल संस्थान के कर्मचारियों को सरकारी विभागों में समायोजित करने की कैबिनेट की मंजूरी यह स्पष्ट संदेश देती है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। समय रहते हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लहरागागा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं कर्मचारियों से जुड़े मामले का समाधान सरकार की त्वरित न्याय और राहत देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 8
Total Users : 429178
Total views : 684399

शहर चुनें