October 12, 2026 1:30 pm

October 12, 2026 1:30 pm

चंडीगढ़: सम्मोहन कर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

महिला एसएसपी के निर्देश में जिला अपराध प्रकोष्ठ की बड़ी कार्रवाई, दो लूट के मामले सुलझे

चंडीगढ़, 15 जनवरी 2026: चंडीगढ़ पुलिस की जिला अपराध प्रकोष्ठ (डीसीसी) टीम ने महिला एसएसपी सुश्री कंवरदीप कौर के निर्देश तथा डीएसपी/डीसीसी  विजय के मार्गदर्शन में, इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की देखरेख में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने भोली-भाली महिलाओं को मदद के बहाने सम्मोहित कर उनके कीमती गहने व नकदी लूटने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों से थाना मनिमाजरा और थाना सेक्टर-34 के दो मामलों का खुलासा हुआ है।
मामला–1 (थाना मनीमाजरा)
पीड़िता सुनीता पत्नी दीपक, निवासी मकान नंबर 142, सेक्टर-20, पंचकुला (हरियाणा), उम्र 40 वर्ष, की शिकायत पर एफआईआर संख्या 59/2025 धारा 318(2), 3(5) बीएनएस दर्ज की गई। पीड़िता ने बताया कि 23 जुलाई 2025 को मनीमाजरा बाजार में खरीदारी के दौरान दोपहर करीब 3:50 बजे बस स्टैंड से पुराने रोपड़ रोड की ओर जाते समय दो युवकों ने बातचीत में उलझाकर उनके सोने के झुमके छीन लिए।
मामला–2 (थाना सेक्टर-34)
एफआईआर संख्या 67 दिनांक 15.05.2025 धारा 316(2), 318(4), 60 बीएनएस थाना-34, चंडीगढ़ में दर्ज की गई। शिकायतकर्ता  ओम कुमारी पत्नी रवि, निवासी मकान नंबर 1041, सेक्टर-45, चंडीगढ़ ने बताया कि तीन व्यक्तियों ने उन्हें रास्ते में रोककर बातचीत शुरू की। इसी दौरान एक आरोपी ने उनके चेहरे पर धूल फेंक दी, जिससे वह बेहोश हो गईं और आरोपियों ने उनके मंगलसूत्र, कान की बालियां और अंगूठी उतरवा ली।

गिरफ्तारी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह गिरोह सेक्टर-45 और औद्योगिक क्षेत्र में लूटे गए गहने बेचने और नए शिकार की तलाश में घूम रहा है। सूचना के आधार पर दो टीमों का गठन किया गया। 14 जनवरी 2026 को सेक्टर-45सी, चंडीगढ़ से एफआईआर संख्या 67/2025 थाना-34 के तहत तीन आरोपियों हसमुद्दीन, जाहिद और आलम को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एफआईआर संख्या 59/2025 थाना-मनिमाजरा के तहत जिलानी और रमजान को औद्योगिक क्षेत्र, चंडीगढ़ स्थित श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
जिलानी पुत्र नकसदा, निवासी झुग्गी नंबर 23, शिव कॉलोनी, लुधियाना (पंजाब), उम्र 46 वर्ष
रमजान पुत्र राजान शाह, निवासी गली नंबर 10, टीसी कॉम्प्लेक्स, मकान नंबर 426 बी-1, आनंद पर्वत, नई दिल्ली, उम्र 36 वर्ष
हसमुद्दीन पुत्र पीर मोहम्मद, निवासी वसुंधरा रेलवे लाइन, मंगल बाजार, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), उम्र 45 वर्ष
जाहिद पुत्र शौकत, निवासी झुग्गी नंबर एस-66/100, प्रताप नगर, नेहरू नगर, दक्षिणी दिल्ली, उम्र 24 वर्ष
आलम पुत्र अजूब शाह, निवासी मकान नंबर 418, ग्राम पेप्लेरा, जिला हापुड़, तहसील धौलाना (उत्तर प्रदेश), उम्र 33 वर्ष
बरामदगी
स्वर्ण मंगलसूत्र (एफआईआर संख्या 67, थाना-34)
सोने की बालियों का जोड़ा (एफआईआर संख्या 67, थाना-34)
सोने की अंगूठी (एफआईआर संख्या 67, थाना-34)
सोने की बालियों का जोड़ा (एफआईआर संख्या 59, थाना-मनीमाजरा)

काम करने का तरीका
आरोपी अशिक्षित व भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। पहले परिवार और हालात की बातचीत कर भरोसा जीतते, फिर हाथ पर थूककर सोडियम का इस्तेमाल करते हुए आग का “जादुई” करतब दिखाते थे। इसके बाद महिलाओं से गहने उतारकर जमीन पर रखने को कहते और उन्हें घर जाने व पीछे मुड़कर न देखने की हिदायत देते थे।
पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं या नहीं। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 4
Total Users : 429164
Total views : 684379

शहर चुनें