June 21, 2026 1:30 pm

June 21, 2026 1:30 pm

घने कोहरे का कहर: दिल्ली में रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

तीनों प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर दर्जनों ट्रेनें लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
नई दिल्ली: उत्तर भारत में छाए घने कोहरे का असर राजधानी दिल्ली में रेल और हवाई यातायात पर लगातार बना हुआ है। कम दृश्यता के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ रहा है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा असर
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की स्थिति सबसे अधिक गंभीर रही।
शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12559) करीब 1 घंटा 54 मिनट लेट रही।
महामना एक्सप्रेस (22417) लगभग 2 घंटे 45 मिनट की देरी से पहुंची।
भुवनेश्वर–नई दिल्ली तेजस राजधानी (22830) 1 घंटा 16 मिनट लेट रही।
हावड़ा–नई दिल्ली राजधानी (12301) 1 घंटा 18 मिनट देरी से पहुंची।
बनारस–नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) करीब 1 घंटा 50 मिनट लेट रही।
इसके अलावा सियालदह, डिब्रूगढ़ और रांची से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस और केरला सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें एक घंटे से अधिक देरी से पहुंचीं।
आनंद विहार टर्मिनल पर भी ट्रेनों की रफ्तार थमी
आनंद विहार टर्मिनल पर भी कोहरे का असर साफ नजर आया।
बनारस–आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 1 घंटा 23 मिनट लेट रही।
जनसाधारण एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट देरी से पहुंची।
सत्याग्रह एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे 40 मिनट लेट रही।
पुरबिया एक्सप्रेस 1 घंटा 5 मिनट देरी से पहुंची।
हल्दिया–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 4 घंटे 32 मिनट लेट रही।

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर भी कोहरे का असर
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें देरी से संचालित हुईं।
महाकौशल एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 10 मिनट लेट रही।
केरला सुपरफास्ट एक्सप्रेस और कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस लगभग 1 घंटा 30 मिनट देरी से चलीं।
त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 40 मिनट लेट रही।
इसके अलावा कई ट्रेनें एक घंटे से कम देरी से भी चल रही हैं।

हवाई सेवाएं भी प्रभावित, दो फ्लाइट रद्द
घने कोहरे और खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। कम दृश्यता के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली–नागपुर फ्लाइट (6E-6820) और दिल्ली–चंडीगढ़ फ्लाइट (6E-6741) को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य उड़ानों में भी देरी की सूचना है।

यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
रेलवे और एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिचालन में सावधानी बरती जा रही है। मौसम साफ होने तक यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन और फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 0 5 2
Total Users : 349052
Total views : 576323

शहर चुनें