April 5, 2026 12:40 pm

April 5, 2026 12:40 pm

GMCH-32 में सेवक फार्मेसी पर फायरिंग, नकाबपोश बदमाशों ने दहशत फैलाई

एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने काउंटर पर चलाई गोली, दुकानदार का बेटा बाल-बाल बचा; पुलिस को पुरानी रंजिश की आशंका

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH-32) परिसर में गुरुवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। सेवक फार्मेसी शॉप पर एक्टिवा सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे दुकान के काउंटर में जा लगी, जबकि काउंटर पर बैठे दुकानदार का बेटा तनीष बाल-बाल बच गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद GMCH-32 परिसर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

फायरिंग की सूचना मिलते ही सेक्टर-34 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद कर उसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया।

सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके फरार होने के रास्तों का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर पूरी योजना के साथ आए थे और वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच
पुलिस इस पूरे मामले में पुरानी रंजिश की संभावना को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है। यह जांच की जा रही है कि कहीं यह फायरिंग किसी निजी दुश्मनी या पुराने विवाद का नतीजा तो नहीं है। दुकानदार और उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट की जाएगी।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 3 9
Total Users : 291139
Total views : 493319

शहर चुनें