October 12, 2026 12:34 pm

October 12, 2026 12:34 pm

जे.आर. क्रिकेट एकेडमी बरवाला ने चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत से किया आगाज़

पंचकूला: हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) द्वारा ट्राई सिटी इंदरजीत क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित चौथे आर.पी. सिंह मेमोरियल अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, बरवाला ने अपने पहले लीग मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए वाई.ई.सी.सी. एकेडमी, पंचकूला को 7 विकेट से पराजित किया।
मैच में उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, बरवाला के अखिलेश को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाई.ई.सी.सी. एकेडमी, पंचकूला की टीम 40.3 ओवर में 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अजय जैन ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि पारस (35), शुभम वर्मा (34), हार्दिक मोंगा (26) और आरव सेतिया (नाबाद 15) ने उपयोगी योगदान दिया।
गेंदबाजी में जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, बरवाला के अखिलेश और रोहित ने 3-3 विकेट झटके। मन्नत सुखीजा को 2 विकेट मिले, जबकि युवराज ठाकुर और रमन कटारिया ने 1-1 विकेट लिया।
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जे.आर. क्रिकेट एकेडमी, बरवाला ने 33 ओवर में मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनमोल कौशिक ने शानदार नाबाद 68 रन बनाए। वहीं अनुभव कौशिक ने केवल 29 गेंदों में तेजतर्रार 58 रन ठोककर मैच का रुख पूरी तरह टीम के पक्ष में कर दिया। रुद्र रावत 34 रन बनाकर नाबाद रहे। वाई.ई.सी.सी. एकेडमी, पंचकूला की ओर से आरव डी. सेतिया को एक विकेट मिला।
टूर्नामेंट के अगले मुकाबलों में कल एम.एम. क्रिकेट एकेडमी का सामना वाई.ई.सी.सी. एकेडमी, पंचकूला से होगा, जबकि सनराइज क्रिकेट एकेडमी, जीरकपुर और मेन्स कम्युनिटी क्रिकेट टीम, चंडीगढ़ के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 4
Total Users : 429144
Total views : 684350

शहर चुनें