October 12, 2026 1:28 pm

October 12, 2026 1:28 pm

PUNJAB: जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मामला: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित करने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, 22 जनवरी। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुरादपुरा, जिला अमृतसर की प्रिंसिपल रेखा महाजन को निलंबित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में आयोग ने पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रिंसिपल रेखा महाजन पर डी.पी.ई. अध्यापक जोरिंदर सिंह के प्रति जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। इस गंभीर शिकायत की जांच शिक्षा विभाग द्वारा गठित दो सदस्यीय कमेटी ने की थी, जिसमें आरोपों को सही पाया गया।
चेयरमैन ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा आयोग की प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के सचिव को मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही आयोग ने इस केस से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट 29 जनवरी 2026 को डायरेक्टर सेकेंडरी शिक्षा विभाग की व्यक्तिगत पेशी के दौरान प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो मामले में आगे सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 6 3
Total Users : 429163
Total views : 684377

शहर चुनें