August 6, 2026 8:18 am

August 6, 2026 8:18 am

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली मेट्रो अलर्ट; 23 और 26 जनवरी को कई स्टेशनों के चुनिंदा गेट रहेंगे बंद

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह और परेड को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 23 और 26 जनवरी 2026 को कुछ संवेदनशील मेट्रो स्टेशनों के चुनिंदा गेट अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है।

सुबह 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा प्रतिबंध
डीएमआरसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सुरक्षा कारणों से संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 3 बजे से लेकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि, इन स्टेशनों से मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

इन मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट: गेट नंबर 3 और 4
उद्योग भवन: गेट नंबर 1
लाल किला: गेट नंबर 3 और 4
जामा मस्जिद: गेट नंबर 3 और 4
दिल्ली गेट: गेट नंबर 1, 4 और 5
आईटीओ: गेट नंबर 3, 4 और 6

सुरक्षा एजेंसियों की मांग पर लिया गया फैसला
डीएमआरसी के मुताबिक, यह कदम गणतंत्र दिवस परेड और उससे जुड़े कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की मांग पर उठाया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक को रोका जा सके।

यात्रियों के लिए डीएमआरसी की अपील
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले इस एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं और वैकल्पिक स्टेशनों या खुले गेटों का उपयोग करें। खासतौर पर 23 और 26 जनवरी की सुबह इन इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

जरूरत पड़ने पर बदल सकती है व्यवस्था
डीएमआरसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशानुसार आवश्यकता पड़ने पर इन व्यवस्थाओं में आगे भी बदलाव किया जा सकता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 4 1 9
Total Users : 383419
Total views : 623135

शहर चुनें