September 20, 2026 12:17 am

September 20, 2026 12:17 am

77वां गणतंत्र दिवस: सीएम नायब सिंह सैनी समेत नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़ सहित पूरे देश में उत्साह, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान

चंडीगढ़: देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मना रहा है। इस अवसर पर राजधानी चंडीगढ़ सहित पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री से लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा दोहराई।

सीएम नायब सिंह सैनी का संदेश:

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “गणतंत्र दिवस हमारे संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर मैं स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं। आइए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करें।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी बधाई:

केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “इस पावन अवसर पर हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं और वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आइए, संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। जय हिंद।”

कांग्रेस नेताओं की ओर से शुभकामनाएं:

इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने देशवासियों को बधाई देते हुए लोकतंत्र और संविधान की मजबूती पर जोर दिया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 4 3
Total Users : 416443
Total views : 667522

शहर चुनें