August 5, 2026 6:15 am

August 5, 2026 6:15 am

हरियाणा में मौसम आज साफ, रात से बदलेगा मिज़ाज

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश और तेज हवाओं के आसार

चंडीगढ़: हरियाणा में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन रात से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ठंड बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने 26 जनवरी के लिए प्रदेश में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

सूखी ठंड के साथ पाले का खतरा

मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में सूखी ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट के चलते महेंद्रगढ़, सिरसा और हिसार जिलों में पाला जमने की संभावना है, जिससे किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।

आज रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया कि 26 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा समेत आसपास के राज्यों को प्रभावित करेगा। इसके चलते कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है।

रबी फसलों के लिए राहत, आमजन को परेशानी

बारिश रबी की फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है, लेकिन ठंड और तेज हवाओं से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

27-28 जनवरी को शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इस दिन कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। खुले क्षेत्रों में नुकसान की आशंका को देखते हुए लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे ढांचों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। 27 और 28 जनवरी को शीतलहर के चलते तापमान और गिर सकता है।

किसानों और आम नागरिकों के लिए सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करें और फसलों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए जरूरी उपाय अपनाएं। वहीं, आम नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 8 2 5 8 1
Total Users : 382581
Total views : 621983

शहर चुनें