August 29, 2026 11:42 am

August 29, 2026 11:42 am

सूद सभा चंडीगढ़ ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

सूद भवन सेक्टर-44 चंडीगढ़ व सेक्टर-10 पंचकूला में फहराया गया तिरंगा
चंडीगढ़, 26 जनवरी 2026: सूद सभा चंडीगढ़ द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम सूद भवन, सेक्टर-44 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया, जहां सूद सभा चंडीगढ़ के एग्जीक्यूटिव मेंबर एवं बिज़नेसमैन अनिल सूद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम में सूद सभा चंडीगढ़ के प्रधान अश्वनी सूद, महासचिव सुधीर सूद और फाइनेंस सेक्रेटरी खुशविंदर सूद सहित सभा के अन्य सदस्यों ने भाग लिया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में सूद सभा द्वारा सूद भवन, सेक्टर-10 पंचकूला में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया, जहां रविंद्र गोयल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सूद सभा के सदस्य, सेक्टर-10 पंचकूला व सेक्टर-44 चंडीगढ़ की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
सूद सभा के प्रेस सेक्रेटरी सचिन सूद और ज्वाइंट प्रेस सेक्रेटरी मुकेश सूद ने बताया कि समारोह के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाए और देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को विशेष रूप से स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रयासों से 1950 में देश को विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान प्राप्त हुआ, जिसकी बदौलत आज भारत का हर नागरिक—चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो—कानून की नजर में समान है और उसे मतदान का अधिकार प्राप्त है।
समारोह का समापन देशभक्ति के संकल्प और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के संदेश के साथ हुआ।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 2 9 5
Total Users : 400295
Total views : 645899

शहर चुनें